विश्व

बड़ा झटका: म्यूजिक इंडस्ट्री के 20 साल के मशहूर रैपर ने की खुदकुशी

Neha Dani
3 Jun 2021 5:43 AM GMT
बड़ा झटका: म्यूजिक इंडस्ट्री के 20 साल के मशहूर रैपर ने की खुदकुशी
x
वहीं दुनियाभर में रहने वाले लिल लोडेड के फैंस को बड़ा झटका लगा है।

हॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है, यहां 20 वर्षीय मशहूर रैपर डैशॉन मौरिस रॉबर्टसन (लिल लोडेड) का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि लिल लोडेड ने खुद अपनी जीवनलीला समाप्त की है, पुलिस ने उनके घर से मृत शरीर बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर मौत से ठीक पहले किया गया उनका एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें वह ऊपर (भगवान) वाले से अपनी दुनिया में प्रवेश की इजाजत मांग रहे हैं। महज 20 साल की उम्र में ले ली अपनी जान रैपर डैशॉन रॉबर्टसन उर्फ लिल लोडेड अमेरिका के टेक्सास में रहते थे, उन्होंने साल 2019 में अपने गाने '6locc 6a6y' से प्रसिद्धि हासिल की। लिल लोडेड के वकील ऐशकन मेहरीयारी ने उनके खुदकुशी करने की पुष्टि की है। महज 20 साल की उम्र में रैपर के निधन से जहां हॉलीवुड फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री सकते में है वहीं दुनियाभर में रहने वाले लिल लोडेड के फैंस को बड़ा झटका लगा है।

Next Story