विश्व

बड़ी राहत: अफगानिस्तान के 100 से ज्यादा सिख-हिंदुओं को भारत ने दिया वीजा

jantaserishta.com
19 Jun 2022 9:51 AM IST
बड़ी राहत: अफगानिस्तान के 100 से ज्यादा सिख-हिंदुओं को भारत ने दिया वीजा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: भारत सरकार ने अफगानिस्तान के 100 से ज्यादा सिख और हिंदू नागरिकों को भारत का वीजा देने का फैसला किया है. बता दें कि एक दिन पहले ही 18 जून को राजधानी काबुल में गुरुद्वारा कार्ते परवान पर आतंकी हमला हुआ था. आतंकियों ने यहां कई ब्लास्ट किए थे.

हमले में गुरुद्वारे के मुस्लिम सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई थी. तीन लोगों को बाहर निकाला गया. इनमें दो को घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया था. कार्ते परवान गुरुद्वारा कमेटी के मेंबर तलविंदर सिंह चावला ने घटनास्थल के बाहर से आजतक को बताया था कि जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story