विश्व
बड़ी खबर: तालिबान के आतंकी काबुल एयरपोर्ट में घुसा, 313 बदरी स्पेशल फोर्स यूनिट ने मिलिट्री सेक्शन में ली एंट्री
Rounak Dey
28 Aug 2021 6:27 AM IST

x
इन धमाकों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस (IS-KP) ने की थी.
अफगानिस्तान से इस वक्त की बड़ी खबर ये है कि तालिबान के आतंकी काबुल एयरपोर्ट में घुस गए हैं. तालिबान की 313 बदरी स्पेशल फोर्स यूनिट ने काबुल एयरपोर्ट के मिलिट्री सेक्शन में एंट्री ली. बता दें कि अब तक काबुल एयपोर्ट पर अमेरिकी सेना का कब्जा था. काबुल एयरपोर्ट के जरिए ही पूरी दुनिया अफगानिस्तान से जुड़ी थी.
बता दें कि बीते बुधवार को काबुल एयरपोर्ट पर सीरियल ब्लास्ट हुए थे, जिसमें 13 अमेरिकी सौनिकों समेत 85 लोग मारे गए थे. इन धमाकों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस (IS-KP) ने की थी.
Next Story





