विश्व

यूक्रेन के कई हिस्सों में गोलीबारी की बड़ी खबर

jantaserishta.com
18 Feb 2022 10:03 AM IST
यूक्रेन के कई हिस्सों में गोलीबारी की बड़ी खबर
x

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच तनाव चरम (Russia Ukraine Updates) पर पहुंच गया है. यूक्रेन के नियंत्रण वाले क्षेत्र डोनबास में गोलीबारी की दर्जनों घटनाएं सामने आई हैं, जिसके लिए रूस के अलगाववादियों को जिम्मेदार माना जा रहा है. जबकि रूस का कहना है कि ये हमले यूक्रेन की सेना (Ukraine Army) कर रही है. दोनों ही देश इन हमलों के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. जिसमें कई लोग घायल हुए हैं. इस तरह की घटनाओं को युद्ध की आहट के तौर पर भी देखा जा रहा है. अमेरिका (US on Ukraine) सहित तमाम पश्चिमी देशों ने कहा है कि रूस यूक्रेन पर कभी भी हमला कर सकता है. दूसरी तरफ रूस ने मॉस्को में तैनात अमेरिकी उप राजदूत को निष्कासित किया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story