विश्व

युद्ध के बीच बड़ी खबर: यूक्रेन के अफसरों से बातचीत को तैयार हुआ रूस, पहुंचे अधिकारी

jantaserishta.com
27 Feb 2022 1:12 PM IST
युद्ध के बीच बड़ी खबर: यूक्रेन के अफसरों से बातचीत को तैयार हुआ रूस, पहुंचे अधिकारी
x

नई दिल्ली: यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है. दरअसल क्रेमलिन अब यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए तैयार हो गया है. रूसी न्यूज एजेंसी के मुताबिक क्रेमलिन की ओर से कहा गया है कि वह बेलारूस में यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए तैयार है.

जंग के चौथे दिन यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी फौज ने कब्जे का दावा किया है वहीं खारखीव में रूसी सेना के घुसने की खबर आ रही है. बीती रात कीव पर रॉकेट और मिसाइल हमले होते रहें. राजधानी कीव धमाकों की वजह से धुआं-धुआं हो गया है. लोगों को चेतावनी दी गई है कि वो अपने घरों की खिड़कियां नहीं खोलें. कीव से 40 किलोमीटर दूर पेट्रोलियम बेस पर हमले के बाद से आग की लपटें उठ रही हैं. यूक्रेन ने भी जवाबी कार्रवाई का दावा किया है.
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि रोमानिया की राजधानी बखारेस्ट से 198 भारतीय नागरिकों को लेकर आ रही चौथी उड़ान रविवार को भारत के लिए रवाना हो गयी है. यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद होने के बाद भारत वहां फंसे भारतीय नागरिकों को रोमानिया, हंगरी, पोलैंड और स्लोवाकिया के साथ लगती सीमा चौकियों के जरिए निकाल रहा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story