विश्व

अमेरिका से बड़ी खबर, पास हुआ ये बिल

jantaserishta.com
24 Jun 2022 8:39 AM IST
अमेरिका से बड़ी खबर, पास हुआ ये बिल
x
 न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: अमेरिका में बढ़ रहीं शूटिंग की घटनाओं के बीच अहम बिल पास हो गया है. यूएस सीनेट में गन कंट्रोल बिल को पास करा लिया गया है. इस बिल की अमेरिका में लंबे वक्त से मांग उठ रही है. अब गन कंट्रोल बिल को अमेरिकी संसद में भेजा जाएगा. यहां स्पीकर नैन्सी पेलोसी (Nancy Pelosi) पहले ही इसको लेकर आवाज बुलंद करने की बात कह चुकी हैं.

अमेरिकी संसद में Gun Control Bill के पास होने के चांस ज्यादा हैं. यहां अल्पसंख्यक नेता केविन मैकार्थी रिपब्लिकन पार्टी से इस बिल के विरोध में वोटिंग करने को कह रहे हैं. हालांकि, सदन में डेमोक्रेट पार्टी के सांसद ज्यादा है. इसलिए इस विरोध का असर शायद ही पड़े.
हालांकि, इस बिल में उन सभी नियमों का जिक्र नहीं है जिनकी बात राष्ट्रपति जो बाइडेन करते रहे हैं. लेकिन फिर भी संसद में पास होने के बाद इसपर बाइडेन तुरंत साइन कर सकते हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story