
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
इस्लामाबाद: पाकिस्तान का एक तिहाई हिस्सा बाढ़ में डूब गया है और हालात बेहद खराब हैं। इस साल जून में मॉनसून की शुरुआत के बाद से सिंध, खैबर और पंजाब समेत पूरे देश में जोरदार बारिश हुई है। कराची जैसा बड़ा शहर पूरी तरह डूबा नजर आया है। अब तक बारिश और बाढ़ के चलते पाकिस्तान में 1,136 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान की पर्यावरण मंत्री शेरी रहमान ने बताया कि देश का एक तिहाई हिस्सा जलमग्न हो गया है। बाढ़ के चलते पाकिस्तान में फसलें भी तबाह हुई हैं और हालात ये हैं कि इस साल खाने की भी किल्लत हो सकती है। शेरी रहमान ने कहा, 'देश में कई जगहों पर समुद्र सा बन गया है और कहीं भी सूखी जमीन नहीं दिख रही, जहां पर पानी निकाला जा सके।'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





