विश्व

पाकिस्तान से बड़ी खबर: नेशनल असेंबली की कार्यवाही स्थगित की गई

jantaserishta.com
9 April 2022 11:39 AM IST
पाकिस्तान से बड़ी खबर: नेशनल असेंबली की कार्यवाही स्थगित की गई
x

नई दिल्ली: पाकिस्तान संसद को भारतीय समय के मुताबिक एक बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. बता दें कि विदेशी साजिश के आरोपों पर जमकर हंगामा हुआ. इमरान खान की ओऱ से शाह महमूद कुरैशी संसद को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान स्पीकर ने संसद को हंगामे के बाद स्थगित कर दिया.

शाहबाज शरीफ ने कहा कि मैं विपक्ष को सलाम करता हूं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के संविधान का उल्लंघन हुआ है. इस दौरान स्पीकर और शरीफ के बीच बहस हुई. स्पीकर ने की साजिश की बात तो भड़क गए शहबाज शरीफ, 'हम सबको नंगा करेंगे'.

विपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ ने कहा कि इमरान ने मुल्क का ख्याल नहीं रखा. उन्होंने संसद में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक कार्यवाही हो. इमरान ने पाकिस्तान का भविष्य बर्बाद किया. शहबाज शरीफ ने स्पीकर पर निशाना साधते हुए कहा कि आज संविधान के साथ खड़े रहें.
रेहम खान संसद पहुंच गई है. उन्होंने कहा कि इमरान खान का फ्यूचर खराब है. पाकिस्तान की संसद में विपक्षी दल पहुंच गए हैं. पीटीआई के बागी सांसद भी पहुंच गए हैं. लेकिन इमरान के समर्थन वाले सांसद गायब है.
पाकिस्तान की संसद की कार्यवाही शुरू हो चुकी है. बता दें कि स्पीकर ने कार्यवाही शुरू कर दी है. थोड़ी देर बाद अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होगी. लेकिन अभी तक पीटीआई का कोई भी सांसद नेशनल असेंबली में नहीं पहुंचा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story