विश्व

बांग्लादेश से बड़ी खबर: कई संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन जारी, हिंदुओं और मंदिरों पर बढ़ रहे हमले

jantaserishta.com
24 July 2022 1:00 PM IST
बांग्लादेश से बड़ी खबर: कई संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन जारी, हिंदुओं और मंदिरों पर बढ़ रहे हमले
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे लगातार हमले के विरोध में कई संगठनों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है. बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमले, हिंदू शिक्षकों की हत्या और हिंदू महिलाओं के बलात्कार के खिलाफ हिंदू संगठनों ने देशव्यापी प्रदर्शन करते हुए चटगांव में एक मार्च निकाला.

बांग्लादेश की एक समाचार एजेंसी के मुताबिक नरैल सहपारा में हिंदुओं पर बर्बर कट्टरपंथी हमले के विरोध में देशभर में विभिन्न हिंदू संगठनों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया. इससे पहले, बांग्लादेश के गृहमंत्री असदुज्जमां खान ने कहा कि सरकार देश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी.
बांग्लादेश राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने भी गृह मंत्रालय को हमलों की जांच करने और यह निर्धारित करने का निर्देश दिया कि उन्हें रोकने में क्या लापरवाही हुई. NHRC ने यह भी कहा कि एक "धर्मनिरपेक्ष देश" में हिंसा किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है.
नरेल के लोहागड़ा के सहपारा में कुछ लोगों ने 15 जुलाई को हिंदू अल्पसंख्यकों के घरों में आग लगा दी गई थी. भीड़ ने जुमे की नमाज के बाद घरों में आग लगाई. हमले के बाद कहा गया था कि एक 18 वर्षीय व्यक्ति ने फेसबुक पर उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक सोशल मीडिया पर गांव के 18 वर्षीय कॉलेज के छात्र आकाश साहा ने पोस्ट किया था. इसके बाद प्रदर्शनकारी जुमे की नमाज के बाद एकत्र हुए और गिरफ्तारी की मांग को लेकर छात्र के घर के सामने प्रदर्शन करने लगे. भीड़ हिंदू अल्पसंख्यकों के घरों में पहुंच गई. घरों में आग लगा दी. लूटपाट की.
हिंसा के बाद एक पीड़िता ने कहा कि नहीं पता कि हिंसा का यह खतरा हमें कब तक सताएगा. हमें न्याय कौन देगा. हमें सुरक्षा कौन देगा. हो सकता है कि हिंसा में मेरी भी जान चली जाती. भगवान ने मुझे बचा लिया, लेकिन क्या यह जीवित रहने का कोई तरीका है? मेरे पास अब केवल मेरे शरीर पर साड़ी है. वहीं पुलिस ने आकाश के पिता अशोक साहा को स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए हिरासत में लिया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story