
काबुल: इस समय पूरी दुनिया का ध्यान यूक्रेन में जारी युद्ध पर है, हालांकि भारत इस बीच अफगानिस्तान पर फोकस किए हुए है। भारत अफगानिस्तान में सभी हितधारकों के साथ बातचीत तेज कर रहा है, क्योंकि यह देश भारत की अपनी सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। एनएसए अजीत डोभाल गुरुवार को एक क्षेत्रीय सुरक्षा वार्ता में भाग लेने के लिए ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे के लिए रवाना हुए। इस वार्ता में अफगानिस्तान में मौजूदा स्थिति की समीक्षा की जाएगी। यह समीक्षा बैठक ऐसे समय में हो रही है जब तालिबान पर पिछले साल अगस्त में सत्ता पर कब्जा करने के बाद किए गए वादों से मुकरने का आरोप लगाया जा रहा है। तालिबान पर महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों की सुरक्षा को अनदेखा करने का आरोप लग रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





