विश्व
जंगल में लगी बड़ी आग, 30 हजार लोगों को घर खाली करने को कहा
jantaserishta.com
21 Aug 2023 9:00 AM IST

x
ओटावा: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया (बीसी) प्रांत में लगभग जंगल की आग के कारण कम से कम 30 हजार घरों को खाली करना पड़ा है, जबकि 36 हजार घरों को खाली करने की चेतावनी दी गई है। मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी।
बीबीसी ने प्रांतीय आपातकालीन प्रबंधन मंत्री बोविन मा के हवाले से कहा, "यह जीवन व मौत को मामला है, इसलिए लोगों को घरों को खाली करने के लिए कहा गया है।" बीसी प्रीमियर डेविड एबी ने कहा कि 35 हजार लोगों को जाने का आदेश दिया गया है, जबकि 30 हजार लोगों को निकालने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
यह गंभीर घटनाक्रम प्रांत के शुस्वैप क्षेत्र में दो स्थनों पर लगी भीषण आग के बाद सामने आया है। इस बीच, अधिकारियों ने समुद्र तटीय शहर केलोना की यात्रा पर भी प्रतिबंध लगा दिया है और आग का धुआं ओकानागन झील पर छाया है।
आग से 36 हजार की आबादी वाले नजदीकी शहर वेस्ट केलोना में भी घर जल गए हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सैकड़ों मील उत्तर में, उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र की राजधानी येलोनाइफ़ शहर की ओर भीषण आग बढ़ती जा रही है। शहर खाली करने की आधिकारिक समय सीमा 18 अगस्त को समाप्त हो गई।
अधिकारियों के अनुसार, शहर के 20 हजार निवासियों में से लगभग 19 हजार ने घरों को खाली कर दिया है। कैनेडियन इंटरएजेंसी फ़ॉरेस्ट फ़ायर सेंटर के अनुसार देश में कम से कम एक हजार स्थानों पर आग लगी हुई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





