
DEMO PIC | न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: अमेरिका में 50 साल पुराने गर्भपात के संवैधानिक अधिकार को समाप्त करने का काफी विरोध किया जा रहा है. जहां रिपब्लिकन नेता सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना कर रहे हैं, वहीं राष्ट्रपति जो बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी गर्भपात के अधिकार को समाप्त किए जाने के विरोध में है. डेमोक्रेटिक प्रतिनिधि और कार्यकर्ता अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज ने भी कोर्ट के इस फैसले के विरोध में एक गर्भपात अधिकार रैली को संबोधित किया और सुप्रीम कोर्ट पर जमकर बरसीं. इस दौरान उन्होंने अपने साथ हुए रेप का भी खुलासा किया और कहा कि वो आभारी हैं कि उन्हें रेप के बाद गर्भपात को चुनने का अधिकार मिला.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





