विश्व

ईरान के शीर्ष जनरल कासिम सुलेमानी की मौत मामले में बड़ा खुलासा, इस देश का था हाथ

jantaserishta.com
21 Dec 2021 5:51 PM IST
ईरान के शीर्ष जनरल कासिम सुलेमानी की मौत मामले में बड़ा खुलासा, इस देश का था हाथ
x

नई दिल्ली: इजरायल के पूर्व सैन्य खुफिया प्रमुख ने बताया है कि इजरायल उस अमेरिकी हवाई हमले में शामिल था जिसने जनवरी 2020 में ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या की गई थी। इजरायली मेजर जनरल तामीर हेमैन जो कि अब रिटायर्ड हैं, ने सुलेमानी की हत्या में इजरायल के रोल को माना है।

बता दें कि जनवरी 2020 में बगदाद में एक अमेरिकी ड्रोन हमले में जनरल कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी। सुलेमानी ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स को लीड कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायली खुफिया एजेंसी ने दमिश्क से बगदाद के लिए सुलेमानी की फ्लाइट की पुष्टि करने में मदद की थी। इजरायल के पास सुलेमानी के नंबर तक पहुंच थी।
इजरायल के लिए उपलब्धि है सुलेमानी की हत्या?
हेमैन ने एक हिब्रू पत्रिका को बताया था कि सुलेमानी की हत्या एक उपलब्धि थी क्योंकि मेरी नजर में ईरानी हमारे मुख्य दुश्मन हैं। उन्होंने कहा कि सेना के खुफिया प्रमुख के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान दो महत्वपूर्ण हत्याएं हुईं। हेमैन ने कहा कि इजरायल के हमले सीरिया में जड़ें जमाने के ईरान के प्रयास को रोकने में सफल रहे हैं।
बता दें कि इजरायल ने पिछले एक दशक में सीरिया में सैकड़ों हवाई हमले किए हैं लेकिन इजरायल अब तक इस पर कमेंट करने से बचता रहा है। इजरायल ने यह माना है कि उसने ईरानी समर्थित फोर्स और हिज्बुल्लाह को निशाना बनाया है।
इजरायल और ईरान दोनों एक दूसरे को दुश्मन मानते हैं। ईरान, इजरायल को दुनिया के नक्शे से मिटाने की बात कहता है तो इजरायल कहता है कि वह ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकने के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा। हालांकि ईरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story