विश्व

ऋषि सुनक को लेकर बड़ा खुलासा, लोगों के निशाने पर...

jantaserishta.com
15 Aug 2022 11:58 AM IST
ऋषि सुनक को लेकर बड़ा खुलासा, लोगों के निशाने पर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

लंदन: इंग्लैंड के कई हिस्से सूखे और भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। इसी बीच ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद की दावेदारी कर रहे भारतीय मूल के ऋषि सुनक विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं। खबर है कि पानी की किल्लत के बीच वह घर में करोड़ों रुपये के स्विमिंग पूल का निर्माण करा रहे हैं। इससे पहले भी महंगी क्रॉकरी में चाय सर्व करने के चलते भी सुनक परिवार विवादों में आ गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनक 4 लाख पाउंड (भारतीय मुद्रा में करीब 3.8 करोड़ रुपये) खर्च कर स्विमिंग पूल तैयार करा रहे हैं। खबर है कि वह पत्नी अक्षता मूर्ति अपने दो बच्चों के साथ नॉर्थ यॉर्कशर स्थिति इस घर में वीकेंड का मजा लेने आते हैं। कुछ अन्य रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि सुनक जिम और टेनिस कोर्ट बनाने की भी तैयारी कर रहे हैं।
हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आईं थी, जिसमें स्विमिंग पूल के निर्माण का कार्य नजर आ रहा है। तस्वीरें सामने आती हैं सोशल मीडिया पर लोगों की नाराजगी का दौर जारी है। कई लोग पानी की कमी के बीच पूल बनाने के लिए सुनक की आलोचना कर रहे हैं। खास बात है कि कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी औऱ पानी की कमी के बीच कई सार्वजनिक पूल बंद हो गए हैं।
बीते महीने ही अक्षता को महंगी क्रॉकरी में चाय सर्व करने के चलते काफी गुस्से का सामना करना पड़ा था। ब्रिटेन में टैक्स रेट में बढ़ेतरी के चलते भी लोगों में नाराजगी है। वहीं, सुनक को भी लोगों के निशाने पर आ गए थे। फिलहाल, वह लिज ट्रस के सामने प्रधानमंत्री पदके लिए चुनौती पेश कर रहे हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story