बिग ब्रेकिंग: पुतिन का फैसला, 3 लाख रिजर्व सैनिकों को तैनात करने का आदेश, कहा- एटमी हमला भी कर देंगे

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 7 महीने से जंग जारी है. इसी बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस में 3 लाख रिजर्व सैनिकों को तैनात करने का आदेश दिया है. पुतिन का ये ऐलान ऐसे वक्त पर आया, जब रूस यूक्रेन के चार हिस्सों को मिलाने की तैयारी में है. इसके लिए रूस शुक्रवार से इन इलाकों में जनमत संग्रह शुरू कराने जा रहा है. इन इलाकों में रहने वाले लोग 23-27 सितंबर के बीच अपना वोट डाल सकेंगे. उधर, यूक्रेन और उसके सहयोगियों ने इस जनमत संग्रह को अवैध बताते हुए रूस पर निशाना साधा है.
यदि क्षेत्रीय अखंडता को खतरा होता है तो रूस सभी उपलब्ध साधनों का उपयोग करेगा। यह कोई दिखावा नहीं है: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हवाले से रूस के आरटी की रिपोर्ट
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 21, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





