लाहौर में बड़ा बम धमाका, एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत, धमाके में TTP का हाथ

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब सूबे की राजधानी लाहौर आज बम धमाके से दहल उठी। लाहौर के अनारकली बाजार इलाके में हुए धमाके में एक बच्चे समेत कम से कम तीन लोगों के मौत की खबर है। इस विस्फोट में 25 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इस हमले के पीछे प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान का हाथ हो सकता है। पाकिस्तान ने कुछ दिनों पहले ही अफगानिस्तान में घुसकर टीटीपी के एक शीर्ष कमांडर की हत्या की थी। इसके बाद से ही यह आतंकी संगठन पाकिस्तान में आतंकी हमले की साजिश रच रहा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





