
x
SPORTS स्पोर्ट्स : इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी दो मैचों से पहले दक्षिण अफ्रीका को तगड़ा झटका लगा है। बाएं हाथ के धुरंधर बल्लेबाज टोनी डी जोरजी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। सीरीज के पहले मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण करते हुए डी जोरजी चोटिल हो गए थे। जोरजी जोस बटलर के शॉट को चार रन जाने से रोकने की कोशिश में चोटिल हुए। जोरजी अपने प्रयास में सफल रहे थे और उन्होंने गेंद को बाउंड्री लाइन से पहले रोक दी थी, लेकिन इस दौरान उनकी बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई। इंजरी के बाद डोरजी इलाज के लिए मैदान से बाहर चले गए थे। डोरजी स्कैन और इलाज के लिए दक्षिण अफ्रीका लौटेंगे।
डी जोरजी की जगह किसी अन्य बल्लेबाज को टीम में शामिल नहीं किया गया है। जोरजी को इंजर्ड मैथ्यू ब्रीट्जके की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। जोरजी की इंजरी के बाद मैथ्यू ब्रीट्जके को मौका दिया जाएगा। वह फिट हो चुके हैं और शेष दो मैचों में चयन के लिए उपलब्ध हैं। ब्रीट्जके को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा की उपलब्धता के बारे में अभी कोई और जानकारी नहीं है, जो टखने में सूजन के कारण ऑस्ट्रेलिया में वनडे मैच नहीं खेल पाए थे और हेडिंग्ले में भी नहीं खेले थे। डरहम के लिए खेल रहे कोडी यूसुफ को दक्षिण अफ्रीकी टीम में शामिल किया गया है, जिससे पता चलता है कि रबाडा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों तक शायद ही खेल पाएं।
अगले मैचों में कप्तान टेंबा बवुमा को भी वर्क लोड मैनेजमेंट के तहत किसी एक मैच में आराम दिया जा सकता है। दक्षिण अफ्रीका सीरीज में 1-0 से आगे है। सीरीज के बाकी दो मैच 4 और 7 सितंबर को खेले जाएंगे।
Tagsदक्षिण अफ्रीकाइंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीकाटोनी डी जोरजीकागिसो रबाडाटेंबा बवुमामैथ्यू ब्रीट्जकेवनडे सीरीज 2025जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





