विश्व

पाकिस्तान ब्रेकिंग: इमरान खान को बड़ा झटका

jantaserishta.com
2 Aug 2022 11:26 AM IST
पाकिस्तान ब्रेकिंग: इमरान खान को बड़ा झटका
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. दरअसल, पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने मंगलवार को फैसला सुनाया कि यह पाया गया है कि इमरान खान की पार्टी पीटीआई को प्रतिबंधित फंडिंग हुई है.

चुनाव आयोग ने अपने फैसले में कहा कि यह पाया गया है कि पूर्व सत्ताधारी पार्टी पीटीआई ने 34 विदेशी चंदे लिए हैं. ये चंदे अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और यूएई से लिए गए. इतना ही नहीं पीटीआई ने अमेरिकी उद्योगपति से भी फंड लिया.
चुनाव आयोग ने अपने फैसले में कहा कि कुछ अज्ञात खाते भी सामने आए हैं. ये अकाउंट संविधान का उल्लंघन हैं. इतना ही नहीं यह भी पाया गया है कि पीटीआई चीफ इमरान खान ने गलत नॉमिनेशन फॉर्म दाखिल किया था. इस मामले में चुनाव आयोग ने पीटीआई को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story