विश्व

इमरान खान को बड़ा झटका, 8 दिन की NAB रिमांड में भेजा गया, पाकिस्तान में सड़कों पर बहने लगा खून

jantaserishta.com
10 May 2023 5:17 PM IST
इमरान खान को बड़ा झटका, 8 दिन की NAB रिमांड में भेजा गया, पाकिस्तान में सड़कों पर बहने लगा खून
x
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी गिरफ्तार।

नई दिल्ली: इमरान खान को 8 दिनों की रिमांड पर भेजा गया है. इसके अलावा उन पर तोशाखाना केस में भी स्पेशल कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं. पाकिस्तान के पेशावर में हिंसक प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए फायरिंग हुई है. इसमें 4 लोगों की मौत हुई है और 27 लोग जख्मी हो गए हैं.

इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. नैब की गिरफ्तारी को लेकर हाईकोर्ट के सुनाए फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. इस याचिका में गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की गई थी. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इमरान की पार्टी पीटीआई द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया है.

सूत्रों की मानें तो इमरान का कहना है कि उन्हें धीमा जहर (Slow Poison) दिया जा सकता है. साथ ही इमरान ने सर्वोच्च न्यायालय को यह भी बताया कि उनकी गिरफ्तारी के बाद से उन्हें टॉयलेट भी नहीं जाने दिया गया.
इमरान खान ने कहा, 'मैं 24 घंटे से वॉशरूम नहीं गया. मेरे डॉक्टर फैसल को बुलाया जाए. मुझे डर है कि वे मुझे 'मकसूद चपरासी' की तरह मार सकते हैं. इमरान खान ने कहा कि वे लोग ऐसा इंजेक्शन लगाते हैं, जिससे धीरे-धीरे एक व्यक्ति मर जाता है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story