विश्व

बड़ा झटका: रूसी नागरिकों को नहीं मिलेगी यूरोप की नागरिकता

jantaserishta.com
28 Feb 2022 8:37 AM IST
बड़ा झटका: रूसी नागरिकों को नहीं मिलेगी यूरोप की नागरिकता
x

नई दिल्ली: यूरोपियन सिटीजनशिप को लेकर रूस को बड़ा झटका लगा है. यूरोपियन यूनियन ने रूसी नागरिकों को निवेश से मिलने वाली यूरोपियन सिटीजनशिप पर रोक लगाई.

दुनिया के सबसे बड़े विमान को रूस के सैनिकों ने किया नष्ट
दुनिया के सबसे बड़े विमान को रूस के सैनिकों ने कीव के पास एक हवाई क्षेत्र में नष्ट कर दिया. यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने रविवार को इस संबंध में जानकारी दी. दरअसल AN-225 'Mriya' जिसे (Mriya) यूक्रेन में 'ड्रीम' कहा जाता है को यूक्रेनी एयरोनॉटिक्स कंपनी एंटोनोव ने बनाया था और इसकी गिनती दुनिया के सबसे बड़े कार्गो विमान के रूप में होती थी. यह विमान रूसी गोलाबारी के कारण कीव के बाहर होस्टोमेल हवाई अड्डे पर कथित तौर पर जला दिया गया.
यूक्रेन का दावा- अबतक 116 बच्चों समेत 1684 लोग घायल
यूक्रेन ने दावा किया है कि अबतक रूस के हमले में अबतक 116 बच्चों समेत 1684 लोग घायल हुए हैं. हालांकि मंत्रालय की ओर से नहीं बताया गया कि अबतक कितने सैनिक मारे गए हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story