विश्व

जोरदार धमाका! पूरा रेलवे स्टेशन ही उड़ाया, 14 सैनिकों सहित 24 लोगों की मौत

jantaserishta.com
9 Nov 2024 2:53 PM IST
जोरदार धमाका! पूरा रेलवे स्टेशन ही उड़ाया, 14 सैनिकों सहित 24 लोगों की मौत
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे स्टेशन के अंदर जोरदार धमाका हुआ है जिसमें पाकिस्तानी सेना के 14 सैनिकों सहित 24 लोगों की मौत हो गई है जबकि 4 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. क्वेटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोहम्मद बलूच ने मीडिया को बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि विस्फोट रेलवे स्टेशन के बुकिंग कार्यालय में ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से ठीक पहले हुआ. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जाफर एक्सप्रेस सुबह 9 बजे पेशावर के लिए रवाना होने वाली थी. स्टेशन पर भीड़ को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने का अनुमान है.
बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी ली है. बलूच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता (BLA) ने कहा, “हम क्वेटा रेलवे स्टेशन पर पाकिस्तानी सेना पर हुए फिदायी हमले की जिम्मेदारी लेते हैं. आज सुबह, क्वेटा रेलवे स्टेशन पर पाकिस्तानी सेना की एक यूनिट पर फिदायीन हमला किया गया, जब वे इन्फैंट्री स्कूल से कोर्स पूरा करने के बाद जाफर एक्सप्रेस से लौट रहे थे. इस हमले को बीएलए की फिदायीन यूनिट मजीद ब्रिगेड ने अंजाम दिया. जल्द ही मीडिया को विस्तृत जानकारी दी जाएगी.”
इससे पहले एसएसपी मोहम्मद बलूच ने कहा था कि यह घटना “आत्मघाती धमाके जैसी लग रही है, लेकिन अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी. विस्फोट की प्रकृति का पता लगाने के लिए जांच चल रही है. इससे पहले, ईधी बचाव सेवा के प्रमुख जीशान ने कहा कि विस्फोट “रेलवे स्टेशन के अंदर एक प्लेटफॉर्म पर हुआ.”
बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने एक बयान में कहा कि पुलिस और सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. रिंद ने कहा कि विस्फोट की प्रकृति की जांच की जा रही है. बम निरोधक दस्ता घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर रहा है और घटना पर रिपोर्ट मांगी गई है.
सरकारी अधिकारी ने कहा कि वहां के अस्पतालों में ‘इमरजेंसी’ लागू कर दी है. उन्होंने कहा कि “घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है.” घटनास्थल की फुटेज में रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर मलबा दिखाई दे रहा है.धमाके के समय एक ट्रेन प्लेटफॉर्म से पेशावर के लिए रवाना होने के लिए तैयार थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story