विश्व

इमरजेंसी का बड़ा ऐलान: श्रीलंका में आपातकाल लगा, देखें वीडियो

jantaserishta.com
13 July 2022 11:50 AM IST
इमरजेंसी का बड़ा ऐलान: श्रीलंका में आपातकाल लगा, देखें वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: गोटाबाया राजपक्षे के भागने के बाद श्रीलंका की जनता भड़की हुई है. प्रदर्शनकारियों ने संसद और पीएम हाउस पर धावा बोल दिया है. उनपर लाठी चार्ज किया जा रहा है. इस बीच पीएम रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका में आपातकाल की घोषणा कर दी है.

उग्र भीड़ इस बात से नाराज हैं कि गोटबाया बिना इस्तीफा दिये देश छोड़कर कैसे चले गए. इसके अलावा ये लोग पीएम रानिल विक्रमसिंघे को कार्यकारी राष्ट्रपति के तौर पर नहीं देखना चाहते. दरअसल, श्रीलंका में कानून के हिसाब से राष्ट्रपति के इस्तीफे के बाद पीएम को कार्यकारी राष्ट्रपति बनाया जाता है. लेकिन जनता इस वक्त ऐसा नहीं चाहती.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story