विश्व
बाइडेन ने नेतन्याहू से कहा, गाजा में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित होने पर ही मिलेगा अमेरिका का समर्थन
jantaserishta.com
5 April 2024 8:54 AM IST

x
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा कि गाजा में नाागरिकोें की सुरक्षा सुनिश्चित होने पर ही अमेरिका इजराइल का समर्थन करेगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने वहां सामान्य स्थिति के लिए तत्काल युद्धविराम का भी आह्वान किया। स्पेनिश अमेरिकी शेफ और रेस्तरां मालिक जोस एंड्रेस के वर्ल्ड सेंट्रल किचन के छह सहायता कर्मियों की हत्या पर दुनिया भर में बढ़ते आक्रोश के बीच दोनों नेताओं ने फोन पर बात की। बातचीत के दौरान राष्ट्रपित बाइडेन ने इस बात पर जोर दिया कि मानवीय कार्यकर्ताओं पर हमलेे को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने नागरिकों को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए ठोस उपाय करने की बात कही।
अमेरिकी नेता ने यह भी कहा कि निर्दोष नागरिकों की रक्षा के लिए गाजा में तत्काल युद्धविराम आवश्यक है। उन्होंने प्रधानमंत्री से नेतन्याहू से बंधकों को तत्काल मुक्त कराने के लिए बातचीत को आगेे बढ़ाने के लिए भी कहा। गौरतलब है कि हाल के दिनों में अमेरिका और इजराइल के बीच संबंधों में गिरावट आई है, क्योंकि नेतन्याहू ने युद्ध के बारेे में अमेरिका की चिंताओं की नजरअंदाज कर दिया है।
इज़राइल पर लगाम लगाने के लिए बाइडेन को घरेलू स्तर पर दबाव का सामना करना पड़ रहा है। चुनावी वर्ष में इसकी अनदेखी करना उनके लिए राजनीतिक दृष्टि से जोखिम भरा हो सकता है। 30 मिनट की बातचीत में अमेरिकी राष्ट्रपति ने इजराइल के राष्ट्रपति नेतन्याहू से गाजा में युद्ध रोकने और नागिरकों की रक्षा सुनिश्चित करने को कहा।
Tagsअमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेनजो बाइडेनअमेरिकाबेंजामिन नेतन्याहूUS President Joe BidenJoe BidenAmericaBenjamin Netanyahu
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





