विश्व

जो बाइडेन अगले सप्ताह फिर से चुनाव अभियान शुरू करेंगे: रिपोर्ट

jantaserishta.com
21 April 2023 9:38 AM IST
जो बाइडेन अगले सप्ताह फिर से चुनाव अभियान शुरू करेंगे: रिपोर्ट
x

फाइल फोटो

वाशिंगटन (आईएएनएस)| अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अगले सप्ताह फिर से चुनाव अभियान की घोषणा करने की तैयारी कर रहे हैं। एक मीडिया संगठन ने यह जानकारी दी है। वाशिंगटन पोस्ट ने अज्ञात अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया कि राष्ट्रपित जो बाइडेन की एक टीम वीडियो पर काम कर रही है। इस वीडियो को मंगलवार को उनके 2020 के चुनावी अभियान की चौथी वर्षगांठ पर जारी किया जा सकता है।
राष्ट्रपति बाइडेन एक दूसरे कार्यकाल की इच्छा का संकेत दे रहे हैं, क्योंकि वह फिट हैं। बाइडेन 80 वर्ष के हैं और पहले से ही अमेरिकी इतिहास के सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति हैं। यदि वह जीतते हैं तो अपने दूसरे कार्यकाल के अंत में वह 86 वर्ष के हो जाएंगे।
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पिछले साल अक्टूबर में कहा था कि वह दूसरे कार्यकाल के लिए अपने परिवार के परामर्श से फैसला लेंगे। उन्होंने फरवरी में एक अमेरिकी मीडिया आउटलेट के साथ एक साक्षात्कार में इसे दोहराया था।
2024 में राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होना उनका चौथा अभियान होगा। वह पहली बार 1988 में और फिर 2008 में चुनाव में उतरे, लेकिन इसे राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जीता, जिन्होंने उन्हें अपने उपराष्ट्रपति पद के लिए चुना। ओबामा के दूसरे कार्यकाल के अंत में 2016 में बाइडेन के राष्ट्रपति चुने जाने की उम्मीद थी, लेकिन वह चूक गए। बाइडेन 2020 में अपने तीसरे प्रयास में राष्ट्रपति बनने में सफल हुए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story