विश्व
बाइडेन ने बर्फीले तूफान के घातक प्रभावों पर न्यूयॉर्क के गवर्नर से की बात
jantaserishta.com
27 Dec 2022 9:21 AM IST

x
वाशिंगटन (आईएएनएस)| अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल से फोन पर बर्फीले तूफान के घातक प्रभावों पर बात की। शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने व्हाइट हाउस का हवाला देते हुए बताया कि बाइडेन ने गवर्नर को तूफान से निपटने के लिए हर प्रकार के सहयोग की पेशकश की। न्यूयॉर्क में बर्फऱ्ीले तूफान ने कम से कम 27 लोगों की जान ले ली है। देश भर में 50 से अधिक मौतें हुईं।
होचुल ने सोमवार दोपहर ट्वीट किया कि वह इस तूफान से जानमाल के नुकसान से टूट गई है।
न्यूयॉर्क के गवर्नर ने चेतावनी दी, तूफान कमजोर हो रहा है, लेकिन हम अभी खतरे से बाहर नहीं हैं। कोई मौका न लें। घर पर रहें, सड़कों से दूर रहें और सुरक्षित रहें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





