विश्व
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भरा 1,69,820 डॉलर टैक्स
jantaserishta.com
19 April 2023 9:08 AM IST

x
वाशिंगटन (आईएएनएस)| अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने अपने 2022 के संघीय आयकर रिटर्न को जारी कर दिया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने व्हाइट हाउस के हवाले से बताया कि बाइडेन और उनकी पत्नी ने संयुक्त रूप से अपना आयकर रिटर्न दाखिल किया और 5,79,514 डॉलर की संघीय समायोजित सकल आय की सूचना दी।
बाइडेन और उनकी पत्नी ने संयुक्त संघीय, डेलावेयर और वर्जीनिया आय करों में 1,69,820 डॉलर का भुगतान किया। उनकी 2022 प्रभावी संघीय आयकर दर 23.8 प्रतिशत है।
कमला हैरिस और उनके पति ने 4,56,918 डॉलर की संघीय समायोजित सकल आय की सूचना दी और संघीय आयकर में 93,570 डॉलर का भुगतान किया।
Tagsअमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेनजो बाइडेनअमेरिकाकमला हैरिसUS President Joe BidenJoe BidenAmericaKamala Harris
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





