विश्व
प्रसिद्ध फैशन ब्रांड लुई वुइटन के मालिक बर्नार्ड अर्नाट बने दुनिया के सबसे अमीर, बेजोस को पीछे छोड़ रचा कीर्तिमान
Deepa Sahu
24 May 2021 10:34 PM IST

x
प्रसिद्ध फैशन ब्रांड लुई वुइटन के मालिक बर्नार्ड अर्नाट बने दुनिया के सबसे अमीर
फ्रांस के कारोबारी बर्नार्ड अर्नाट के पास लुई वुइटन समेत 70 ब्रांड का साम्राज्य है। इनमें सेफोरा भी शामिल है। अर्नाट के पास क्रिश्चियन डायोर के 967.5 फीसदी शेयर हैं। क्रिश्चियन डायोर की एलवीएमएच में 41 फीसदी हिस्सेदारी है। अर्नाट ने इसी के दम पर अमेजन के मालिक जेफ बेजोस को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे अमीर होने का कीर्तिमान रचा है।
प्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्स के अनुसार अर्नाट की नेटवर्थ यानी कुल परिसंपत्ति 186.4 अरब डॉलर हो गई है, जबकि अमेजन के मालिक अमेरिकी कारोबारी जेफ बेजोस की 186 अरब डॉलर है। अर्नाट की संपत्ति में चालू वित्त वर्ष यानी 2021 में अब तक 47 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।
कौन हैं बर्नार्ड अर्नाट: फ्रांस के तीसरे सबसे बड़े शहर रोबैक्स में 1949 में जन्मे अर्नाट ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उनके पिता कंसंट्रक्शन कारोबारी थे। उन्होंने 1985 क्रिश्चियन डायोर खरीदने के लिए डेढ़ करोड़ डॉलर का निवेश किया था। आज उनके पास लुई वुइटन मोएट हेनेसी यानी (LMVH) के रूप में विश्व की अग्रणी व लग्जरी फैशन कंपनी है। वे इसके मालिक हैं।
Next Story





