विश्व

गुणवत्ता विकास के नए चरण में दाखिल हुआ बेल्ट एंड रोड सहनिर्माण : चीनी विदेश मंत्रालय

jantaserishta.com
22 July 2025 4:45 PM IST
गुणवत्ता विकास के नए चरण में दाखिल हुआ बेल्ट एंड रोड सहनिर्माण : चीनी विदेश मंत्रालय
x
बीजिंग: चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने मंगलवार को हुई नियमित प्रेस वार्ता में संबंधित सवाल के जवाब में बताया कि बेल्ट एंड रोड सह निर्माण गुणवत्ता विकास के नए चरण में दाखिल हुआ है।
ध्यान रहे कि हाल ही में जारी हुई एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल के पूर्वाद्ध में बेल्ट एंड रोड पहल के तहत परियोजनाओं की धनराशि पिछले साल की कुल परियोजनाओं की धनराशि को पार कर गई है। कई देश बेल्ट एंड रोड सहयोग को चीन के साथ संबंध गहराने के मौके के रूप में देखते हैं। प्रवक्ता ने बताया कि एशिया व यूरोप महाद्वीप से अफ्रीका, लैटिन अमेरिका तक, हार्ड संपर्क से सौम्य संपर्क व दिल के संपर्क तक, बेल्ट एंड रोड सहनिर्माण का लाभ 150 से अधिक देशों व क्षेत्रों की जनता को कवर करता है।
जकार्ता-बानतुंग हाई स्पीड यात्री रेलवे पर सवार यात्रियों की संख्या एक करोड़ पार कर गई है। चीन-यूरोप कार्गो एक्सप्रेस की संचालित रेलगाड़ियों की संख्या 1 लाख 10 हजार से अधिक हो गई है। चीन और लैटिन अमेरिका के बीच छानकाई-शांगहाई नया लैंड-समुद्र गलियारा दोहरी दिशा में खुला है। चीन और अफ्रीका के सहयोग द्वारा निर्मित सौर ऊर्जा बिजली घरों की स्थापित क्षमता 15 गीगावाट से अधिक हो गई है।
उन्होंने कहा कि दस से अधिक साल के निर्माण से बेल्ट एंड रोड सहनिर्माण पारस्परिक संपर्क बढ़ाने के आधार पर व्यापारिक और व्यावसायिक सहयोग मंच के रूप में उभर रहा है, जिससे अधिक देशों को अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय चेन से जुड़ने में मदद मिली। चीन विभिन्न पक्षों के साथ गुणवत्ता से बेल्ट एंड रोड सहनिर्माण जारी रखने का उत्सुक है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story