विश्व

बेलारूस व रूस ने संयुक्त वायु सेना अभ्यास किया शुरू

jantaserishta.com
17 Jan 2023 9:11 AM IST
बेलारूस व रूस ने संयुक्त वायु सेना अभ्यास किया शुरू
x

DEMO PIC 

मिन्स्क (आईएएनएस)| बेलारूस और रूस ने एक संयुक्त सामरिक वायु सेना अभ्यास शुरू किया है, जो 1 फरवरी तक चलेगा। बेलारूस के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने मंत्रालय के एक बयान का हवाला देते हुए बताया कि संयुक्त युद्ध प्रशिक्षण अभ्यास का मुख्य लक्ष्य परिचालन अनुकूलता को बढ़ाना है।
इस दौरान दोनों देशों के सैनिक हवाई टोही, राज्य की सीमाओं पर संयुक्त गश्त, जमीनी सैनिकों के लिए हवाई सहायता, सामरिक हवाई लैंडिंग, माल की डिलीवरी और घायलों को निकालने का अभ्यास करेंगे।
मंत्रालय ने कहा कि ड्रिल में बेलारूस की वायु सेना और वायु रक्षा बल के जवान शामिल होंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story