विश्व

सिर धड़ से अलग...सेल्फी के कारण अमीर लड़के की मौत, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
27 July 2022 11:31 AM IST
सिर धड़ से अलग...सेल्फी के कारण अमीर लड़के की मौत, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: विदेश में छुट्टियां मनाने गए 22 साल के अमीर लड़के का सिर हेलिकॉप्टर के पंखों की चपेट में आ गया. लड़के का सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि लड़का उसी हेलिकॉप्टर में सवार था और वह पंखों के बंद होने से पहले ही नीचे उतर कर सेल्फी लेने लगा था.

जैक फेंटन नाम का यह लड़का ब्रिटेन के एक रईस परिवार से था. है. वह अपने तीन दोस्तों के साथ हेलिकॉप्टर के जरिए Mykonos से ग्रीस की राजधानी एथेंस के पास एक प्राइवेट हेलीपैड पर पहुंचा था. यहां Bell 407 हेलिकॉप्टर का इंजन बंद होने से पहले ही वह नीचे उतर गया. वह हेलिकॉप्टर के पीछे पहुंचा, जहां उसके साथ यह हादसा हो गया.
हादसे के तुरंत बाद इमरजेंसी सर्विसेज को बुलाया गया लेकिन पंखे की तेज रफ्तार की वजह से जैक की तुरंत मौत हो गई थी. अब एक्सीडेंट की कारणों की जांच की जा रही है. इस मामले में पायलट पर हत्या का मामला दर्ज किया जा सकता है अगर उसने इंजन और पंखे के बंद होने से पहले ही पैसेंजर को उतरने को कहा होगा.
एथेंस बेस्ड ओपन टीवी ने बताया कि ऐसा हो सकता है कि एक्सीडेंट के समय जैक फोन पर बात कर रहा हो या सेल्फी ले रहा होगा. जैक के पैरेंट्स दूसरे हेलिकॉप्टर से Mykonos से एथेंस पहुंच रहे थे. वे सभी छुट्टियां खत्म कर यहां से ब्रिटेन लौट रहे थे.
बता दें कि जैक के पिता, मिगुएल, The Hop Farm के मार्केटिंग, सेल्स और पीआर के हेड हैं. यह फार्म 400 एकड़ में फैला है और बहुत फेमस है.
जैक की मौत की जांच में इस बात पर फोकस किया जाएगा कि वह हेलिकॉप्टर से क्यों उतरा था? बता दें कि अगर पायलट बटन दबाकर पंखे को ना रोके तो हेलिकॉप्टर के पंखे इंजन बंद होने के करीब 2 मिनट बाद रुकते हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story