विश्व

ब्यूटी क्वीन का गैंगरेप: होटल के बाथरूम में मिला शव, फैली सनसनी

jantaserishta.com
14 Jan 2021 8:15 AM IST
ब्यूटी क्वीन का गैंगरेप: होटल के बाथरूम में मिला शव, फैली सनसनी
x
शरीर पर कई गहरे वार मिले है.

मनीला: फिलीपींस में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ब्यूटी क्वीन क्रिस्टीन एंजेलिका डेकेरा होटल के बाथरूम में मृत पायी गई. शुरुआती जांच के मुताबिक क्रिस्टीन के साथ गैंग रेप के बाद हत्या की बात सामने आ रही है.

दरअसल, 23 साल की क्रिस्टीन मकाती शहर के एक फोर स्टार होटल के बाथरूम के बाथटब में मृत अवस्था में मिली. पुलिस ने बताया कि क्रिस्टीन के शरीर पर कई गहरे वार मिले है. नुकीली चीज से कई वार की जाने की उम्मीद जतायी जा रही है. पुलिस ने कहा कि शव को जांच के लिये भेज दिया गया है. अटॉपसी रिपोर्ट के आने बाद मामले को लेकर कई और खुलासे हो सकते है.
पुलिस ने बताया कि उनके निशाने पर 11 लोग है जिनमें से 3 लोगों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले पूछताछ शुरू कर दी हैं. वहीं अन्य लोगों की तलाश में पुलिस की टीम जुटी है. फिलीपींस में इस घटना के सामने आने के बाद लोगों के बीच काफी आक्रोश देखने को मिल रहा हैं. लोग अपने सोशल मीडिया पर क्रिस्टीन की तस्वीर के साथ मामले को लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. फिलीपींस में ट्विटर पर इस वक्त #justiceforchristinedacera ट्रेंड कर रहा है.
आपको बता दें, क्रिस्टीन दवाओ शहर में जन्मी है, साल 2017 के मिस सिल्वा दवाओ की रनरअप रह चुकी हैं. साथ ही मटिया एनजी दावो 2019 की फाइनालिस्ट भी रही हैं. इन दिनों वो फिलीपींस एयरलाइंस में फ्लाइट अटेंडेंट थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story