विश्व
ब्यूटी क्वीन बनीं म्यांमार में तख्तापलट के खिलाफ के लिए 'BHAGI', उठाई असॉल्ट राइफल
Rounak Dey
14 May 2021 6:38 AM GMT
![ब्यूटी क्वीन बनीं म्यांमार में तख्तापलट के खिलाफ के लिए BHAGI, उठाई असॉल्ट राइफल ब्यूटी क्वीन बनीं म्यांमार में तख्तापलट के खिलाफ के लिए BHAGI, उठाई असॉल्ट राइफल](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/05/14/1055381-45.webp)
x
अपने नाम किया था। फिलहाल वह जिमनास्टिक की ट्रेनिंग देती हैं।
म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के बाद गृहयुद्ध जैसे हालात हो गए हैं। कई हथियारबंद विद्रोही गुट अब सेना पर हमले करने लगे हैं। इस बीच म्यांमार की 32 साल की ब्यूटी क्वीन तार तेत तेत ने भी अब सेना के खिलाफ बगावत कर दिया है। वह भी अब सेना के खिलाफ जंग में स्थानीय समूहों के साथ जुड़ गई हैं। 2013 में पहले मिस ग्रैंड इंटरनैशनल ब्यूटी पेजेंट में म्यांमार का प्रतिनिधित्व करने वालीं तार तेत तेत ने असॉल्ट राइफल के साथ अपनी तस्वीरें ट्वीट की हैं। उन्होंने ट्वीट में अपनी तस्वीरों के साथ लिखा है, 'हमें जरूर जीतना होगा।' यही वही तार तेत हैं जिन्होंने ब्यूटी कंटेस्ट के दौरान भी सेना के कथित अत्याचारों पर भाषण के जरिए पूरी दुनिया का ध्यान अपने देश के खराब हालातों पर खींचा था।
'मैं अपना जीवन भी बलिदान करने के लिए तैयार हूं'
अब तार तेत तेत ने अपने देश की सेना के खिलाफ हथियार भी उठा लिया है। उन्होंने कहा है कि वो तब तक लड़ती रहेंगी, जब तक लड़ सकेंगी। उन्हें जान की भी कोई परवाह नहीं है। उन्होंने लिखा है, 'एक बार फिर से लड़ने का समय वापस आ गया है। चाहे आप एक हथियार, कलम, कीबोर्ड रखें या लोकतंत्र समर्थक आंदोलन के लिए पैसे दान करें। हर किसी को सफल होने की कोशिश करते रहना चाहिए।' उन्होंने कहा, 'मैं जितना कर सकती हूं, मैं संघर्ष जारी रखूंगी। मैं सबकुछ छोड़ने के लिए तैयार हूं। मैं अपना जीवन भी बलिदान करने के लिए तैयार हूं।' हालांकि, तार तेत तेत ने इसके बाद ज्यादा अधिक जानकारी नहीं दी। माना जा रहा है कि उनकी अपील के बाद सेना के खिलाफ लड़ाई में काफी लोग स्थानीय समूहों से जुड़ सकते हैं। तार तेत तेत ने आठ साल पहले एक 60 प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए खिताब अपने नाम किया था। फिलहाल वह जिमनास्टिक की ट्रेनिंग देती हैं।
![Rounak Dey Rounak Dey](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542181-51cd2ea7-9597-44b7-93f9-c5065798056c.webp)
Rounak Dey
Next Story