विश्व

खूबसूरती बनी मुसीबत! Too Hot मॉडल, सुंदर होने की चुकानी पड़ती है कीमत, जानें क्या कहा?

jantaserishta.com
16 May 2022 11:52 AM IST
खूबसूरती बनी मुसीबत! Too Hot मॉडल, सुंदर होने की चुकानी पड़ती है कीमत, जानें क्या कहा?
x

नई दिल्ली: एक मॉडल का कहना है कि उसकी खूबसूरती और हॉटनेस उसके लिए भेदभाव का सबब बन गई. उसके गुड लुक्स के कारण लोग उससे भेदभाव करने लगते हैं और उसको अलग नजर से देखते हैं. ये मॉडल सोशल मीडिया पर Juju Brazil के नाम से जानी जाती है.

लंदन में रहने वाली Juju ने बताया कि किस तरह से ज्यादा खूबसूरत होना ही उनके लिए दिक्कत का कारण बन गया. वो कहती हैं कि 'सुंदर होने के लिए एक बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है.'


बकौल Juju टीवी सीरियल में काम करना उनका सपना था, लेकिन अपने लुक्स के कारण उन्हें काम नहीं मिला. कहा गया कि लोग मुझे रियलिटी शो में नहीं देखना चाहते. 'डेली स्टार' की रिपोर्ट के अनुसार, Juju ने यह भी बताया कि उन्हें कई बार अलग तरह की ड्रेस पहनने के कारण लोगों ने धमकाया भी. वो कहती हैं- 'मैंने हॉट होने के कारण कई तरह का पक्षपात झेला, ऐसे में अब हमें इसके बारे में बात करनी होगी.'
Juju Brazil के मुताबिक, खूबसूरती की वजह से उन्हें मॉडल बनने और इंस्टाग्राम पर 62 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स बटोरने में मदद जरूर मिली लेकिन काम मिलने में कठिनाई हुई. हालांकि, ऐसा किसी मॉडल के साथ पहली बार नहीं हो रहा. इससे पहले Veronika Rajek नाम की मॉडल ने भी यही शिकायत की थी.
Veronika को अपनी सुंदरता के कारण लोगों ने इतना ट्रोल किया कि उन्हें अपना इंस्टाग्राम अकाउंट तक डिलीट कर दिया था. हालांकि, बाद में उन्होंने अकाउंट फिर से चालू कर लिया. Veronika Rajek का कहना था कि लोग उनके लुक को रियल नहीं मानते थे. लोगों का कहना था कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है. जबकि Veronika ने किसी तरह की कोई प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवाई थी.
कमोबेश यही कहानी Instagram मॉडल Amy Kupps ने भी सुनाई. उन्होंने कहा था कि उनकी हॉटनेस की वजह से इंटरव्यू लेने वाले शख्स डिस्ट्रैक्ट हो जाते हैं और उन्हें जॉब मिलना मुश्किल हो जाता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story