
x
Delhi दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने बुरे बर्ताव के आरोपों की जांच के बाद पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मंजरुल इस्लाम को अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली किसी भी क्रिकेट गतिविधि में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल होने से प्रतिबंधित कर दिया है।
रविवार को शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुई बोर्ड बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। गौरतलब है कि बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान जहानारा आलम ने मंजरुल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने मंजरुल पर साल 2022 विश्व कप के दौरान यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
बोर्ड के अनुसार, जहानारा ने जो 4 आरोप लगाए थे उनकी जांच की गई, जिसमें से अपर्याप्त साक्ष्यों के कारण दो दावों की पुष्टि नहीं हो सकी। वहीं, समिति को शेष दो आरोपों में अनुचित आचरण के प्रमाण मिले हैं।
महिला टीम के चयनकर्ता और प्रबंधक के रूप में काम कर चुके मंजरुल का कार्यकाल पिछले साल जून में समाप्त हो गया था। जांच में कमिटी ने पाया है कि उनका बर्ताव पेशेवर मानकों के अनुरूप नहीं था और संबंधित सर्वोच्च न्यायालय के दिशानिर्देशों के तहत दुर्व्यवहार और उत्पीड़न की परिभाषा के अंतर्गत आता है।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आरोपों की पुष्टि करते हुए कहा, "बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान जहानारा आलम द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत की जांच के लिए बीसीबी ने स्वतंत्र जांच समिति गठित की थी। समिति के निष्कर्षों के आधार पर बोर्ड ने पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेटर मंजरुल इस्लाम पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत किसी भी प्रकार के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रोजगार या क्रिकेट से संबंधित गतिविधियों से प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।"
इसके साथ ही बीसीबी ने चयन समिति के अध्यक्ष गाजी अशरफ हुसैन के कार्यकाल को एक महीने के लिए बढ़ाने की भी घोषणा की है। अशरफ का कार्यकाल 28 फरवरी को समाप्त होने वाला था। बीसीबी ने महिला बांग्लादेश प्रीमियर लीग के पहले सीजन के कार्यक्रम को भी मंजूरी दे दी है। टूर्नामेंट की शुरुआत 4 अप्रैल से होगी और फाइनल मुकाबला 14 अप्रैल को खेला जाएगा।
Tagsनई दिल्लीबांग्लादेश क्रिकेट बोर्डमंजरुल इस्लामजहानारा आलमशेर-ए-बांग्ला स्टेडियमयौन उत्पीड़न जांचमहिला बीपीएलजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





