विश्व

पीटीआई के धब्बा अभियान के खिलाफ इस्लामाबाद में पाकिस्तानी सेना के समर्थन में बैनर

Neha Dani
1 May 2022 9:46 AM GMT
पीटीआई के धब्बा अभियान के खिलाफ इस्लामाबाद में पाकिस्तानी सेना के समर्थन में बैनर
x
प्राथमिकी के अनुसार, बहरिया टाउन के इलाके में गश्त के दौरान एक पुलिस दल को राष्ट्रीय सुरक्षा संस्थानों के खिलाफ दीवारों पर भड़काऊ टिप्पणी मिली।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की रैलियों में सेना की आलोचना की कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। इसके विरोध में इस्लामाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में सैन्य प्रतिष्ठान के पक्ष में नारे लिखे गए बैनर लगाए गए। हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि राजधानी के अलग-अलग इलाकों में पोल, सड़क के डिवाइडर और पेड़ों पर ये बैनर किसने लगाए हैं।

खास तौर से इस्लामाबाद में बैनर प्रदर्शित करने या लटकाने के लिए नगर प्रशासन निदेशालय, इस्लामाबाद से अनुमति की आवश्यकता होती है। हालांकि, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने बैनर की उपस्थिति के बारे में डिटेल जानकारी न होने की बात कही है। पुलिस के अनुसार, इससे पहले भी विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों ने शुक्रवार को सशस्त्र बलों के पक्ष में प्रदर्शन किया था। साथ ही नेशनल असेंबली सचिवालय के 50 से अधिक अधिकारियों ने सशस्त्र बलों की आलोचना करने वालों के विरोध में भाग लिया था।
सेना के खिलाफ दीवारों पर लिखे गए भड़काऊ नारे
इसके अलावा, पाकिस्तान सचिवालय के अधिकारियों के एक समूह ने भी यहां इसी तरह का प्रदर्शन किया। इस बीच रावलपिंडी में पाकिस्तानी सेना और उसके प्रमुख के खिलाफ दीवारों पर लिखते करते हुए पाया गया, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। प्राथमिकी के अनुसार, बहरिया टाउन के इलाके में गश्त के दौरान एक पुलिस दल को राष्ट्रीय सुरक्षा संस्थानों के खिलाफ दीवारों पर भड़काऊ टिप्पणी मिली।


Next Story