
x
DEMO PIC
ढाका (आईएएनएस)| एक दशक के बाद पहली बार बांग्लादेश में लोगों की औसत जीवन प्रत्याशा में गिरावट आई है। आधिकारिक आंकड़ों से यह खुलासा हुआ है। बीडी न्यूज24 की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को बांग्लादेश ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 2021 में औसत जीवन प्रत्याशा 72.3 साल रही, जो वर्ष 2020 में 72.8 साल थी। आंकड़ों से पता चला है कि कोविड-19 ने पिछले दशकों में इस क्षेत्र में देश द्वारा हासिल की उपलब्धियों को मिटा दिया है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने रिपोर्ट के हवाले से बताया कि पुरुषों के लिए जीवन प्रत्याशा 2021 में 70.6 रही, जो 2020 में 71.2 थी।
महिलाओं की जीवन प्रत्याशा 2021 में 74.1 वर्ष थी, जो 2020 में 74.5 वर्ष थी।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 2021 में जनसंख्या वृद्धि दर 1.301 व्यक्ति प्रति हजार थी, जो 2020 में 1.303 व्यक्तियों की तुलना में थोड़ा कम है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





