विश्व
मानसिक संकट से जूझ रहे किशोर को पुलिस ने गोली मारी, मौत
jantaserishta.com
29 March 2024 12:23 PM IST

x
कैंची से हमला किया था.
न्यूयॉर्क: पुलिस ने "मानसिक संकट" से जूझ रहे एक बांग्लादेशी किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार किशोर ने उन पर कैंची से हमला किया था और उसके पास अपनी रक्षा के लिए उसे गोली मारने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं था।
न्यूयॉर्क पुलिस गश्ती प्रमुख जॉन चेल ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बुधवार दोपहर 19 वर्षीय विन रोज़ारियो ने आपातकालीन पुलिस लाइन को एक कॉल किया। चेल ने बताया कि पुलिस जब रोजारियो के घर पहुंची, तो उसने उन पर कैंची से हमला कर दिया। इस पर पुलिस ने उसे वश में करने के लिए टेसर का इस्तेमाल किया। लेकिन उसकी मां के हस्तक्षेप के कारण टेसर काम नहीं कर सका।
गौरतलब है कि टेसर एक विद्युत उपकरण है, जो किसी व्यक्ति को वश में करने के लिए बिजली के झटके देता है। चेल ने कहा, रोज़ारियो ने कैंची उठाई और पुलिस के पीछे आ गया, ऐसे में पुलिस के पास अपना बचाव करने के लिए उसे गोली मारने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं था।
लेकिन, रोज़ारियो के भाई, 17 वर्षीय उश्तो ने पुलिस की बात का खंडन करते हुए कहा कि उसकी मां उसे पूरे समय पकड़ कर रखती थी। न्यूयॉर्क टाइम्स ने उश्तो के हवाले से कहा, "एक पुलिसकर्मी ने बंदूक निकाली और उसे गोली मार दी, जबकि मेरी मां अभी भी उसे गले लगाए हुए थी।"
चेल ने कहा कि पुलिस ने बॉडीकैम पहना था, उसमें घटना रिकॉर्ड है। यह वीडियो घटना की सच्चाई बताएगा। इसके पहले सोमवार को एक पुलिस अधिकारी, जो संभवतः भारतीय मूल का है, ने उस बंदूकधारी को गोली मार दी, जिसने अवैध रूप से पार्क की गई कार की जांच करते समय उसके सहयोगी की हत्या कर दी थी। वेकाश खेदना नामक अधिकारी, पुलिस डेटाबेस में एक एशियाई के रूप में सूचीबद्ध है और वह न्यूयॉर्क स्थित राष्ट्रमंडल क्रिकेट लीग में पुलिस क्रिकेट टीम में शामिल हैं। भारतीय मूल का एक अन्य पुलिस अधिकारी पिछले महीने तब चर्चा में आया था, जब टाइम्स स्क्वाॅयर में अवैध अप्रवासियों के एक गिरोह ने उस पर हमला किया था।
Tagsहत्याबांग्लादेशी किशोरबांग्लादेशीमानसिक संकटपुलिसmurderbangladeshi teenbangladeshimental crisispolice
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





