विश्व

बांग्लादेश ने चीन को लेकर कही यह बात! भारत ने जताई है चिंता

jantaserishta.com
18 Jun 2022 6:30 PM IST
बांग्लादेश ने चीन को लेकर कही यह बात! भारत ने जताई है चिंता
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: बांग्लादेश विदेश मंत्रालय ने सफाई देते हुए कहा है कि गंगा की सहायक नदी पद्मा पर बनाए गया पुल चीनी बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) का हिस्सा नहीं है। बांग्लादेश के इस बयान में भारतीय के पड़ोस में चीनी उपस्थिति के अटकलों पर भी विराम लग गया है।

बांग्लादेश विदेश मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा है कि विदेश मंत्रालय स्पष्ट रूप से दावा करता है कि पद्मा बहुउद्देशीय पुल पूरी तरह से बांग्लादेश सरकार द्वारा वित्त पोषित किया गया है और किसी भी द्विपक्षीय या बहुपक्षीय वित्त पोषण एजेंसी से किसी भी विदेशी फंड ने इसके निर्माण में वित्तीय योगदान नहीं दिया है।
बता दें कि BRI व्यापार और कनेक्टिविटी को लेकर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का एक प्रमुख कार्यक्रम है। भारत ने लगातार पड़ोसी देशों में BRI प्रोजेक्ट्स को लेकर चिंता जताई है क्योंकि चीन-पाकिस्तान इकॉनमिक कॉरिडोर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से होकर गुजरता है।
बांग्लादेश सरकार के मुताबिक पद्मा नदी पर पुल का काम पूरा हो चुका है और यह आम जनता के लिए 25 जून को खुलने वाला है। यह पुल बांग्लादेश के 19 दक्षिणी-पश्चिमी जिलों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ेगा। ढाका से करीब 40 किलोमीटर दक्षिण में बने इस पुल सेहसीना सरकार को दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। 2015 में शेख हसीना ने इस पुल के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया था। यह बांग्लादेश का सबसे बड़ा पुल होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story