बांग्लादेश: हिंदू समुदाय को लेकर PM शेख हसीना ने कही ये बड़ी बात

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
ढाका: बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने देश के हिंदू समुदाय से कहा है कि वे खुद को अल्पसंख्यक न समझें। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में सभी लोग अपने धर्म से इतर समान अधिकार रखते हैं। उन्होंने हिंदू समुदाय का जिक्र करते हुए कहा कि आप लोगों के पास भी उतने ही अधिकार हैं, जितने मेरे पास हैं। ढाका के ढाकेश्वरी मंदिर की ओर से आयोजित एक वर्चुअल इवेंट में हिस्सा लेते हुए शेख हसीना ने यह बात कही। उन्होंने कहा, 'हम चाहते हैं कि सभी धर्मों के लोग समान अधिकारों के साथ रहें। यदि आप देश के नागरिक हैं तो फिर आपके अधिकार समान हैं। आपके पास वही अधिकार हैं, जो मेरे पास हैं।'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





