विश्व
सब्सिडी का बोझ कम करने के लिए बांग्लादेश ने बिजली की कीमत बढ़ाई
jantaserishta.com
1 March 2023 11:22 AM IST

x
ढाका (आईएएनएस)| बिजली, ऊर्जा और खनिज संसाधन मंत्रालय के अनुसार, बांग्लादेश सरकार ने एक बार फिर खुदरा स्तर पर बिजली की कीमत बढ़ा दी है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने मंत्रालय के हवाले से बताया कि इस साल जनवरी से तीसरी बार बिजली के खुदरा मूल्य में 5 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी और नई दर बुधवार से लागू हो जाएगी।
बिजली का औसत खुदरा मूल्य 7.82 टका किलो वॉट से बढ़कर 8.21 टका प्रति किलोवाट होगा।
पहली बार 12 जनवरी और फिर दूसरी बार 31 जनवरी को कीमत बढ़ाई गई थी।
बिजली, ऊर्जा और खनिज संसाधन राज्य मंत्री नसरूल हामिद ने पहले कहा था कि गैस आयात में वित्तीय घाटे के बैकलॉग को दूर किया जा सकता है अगर बिजली का मूल्य मासिक आधार पर बढ़ाया जाता है।
Tagsसब्सिडीबांग्लादेशबांग्लादेश बिजली कीमतबिजली कीमतबिजलीsubsidybangladeshbangladesh electricity priceelectricity priceelectricity
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





