विश्व

वॉर ब्रेकिंग: रूस समर्थित 11 राजनीतिक दलों पर लगा प्रतिबंध

jantaserishta.com
20 March 2022 3:23 PM IST
वॉर ब्रेकिंग: रूस समर्थित 11 राजनीतिक दलों पर लगा प्रतिबंध
x

कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने रूस से जुड़े 11 राजनीतिक दलों की गतिविधियों को निलंबित करने का आदेश दिया है. उनमें से सबसे बड़ी पार्टी ओपोजिशन प्लेटफॉर्म फॉर लाइफ है.

रूसी ऊर्जा दिग्गज गजप्रोम ने कहा कि वह यूरोपीय उपभोक्ताओं के अनुरोधों के अनुरूप यूक्रेन के माध्यम से यूरोप को गैस की आपूर्ति जारी रखेगी.
रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग को कुछ दिनों में एक महीने का वक्त हो जाएगा. ऐसे में अमेरिका के एक जनरल ने ऐसा सनसनीखेज दावा किया, जिसे जानकर यूक्रेन को कुछ हद तक राहत मिल सकती है. दरअसल, अमेरिका के लेफ्टिनेंट जनरल बेन होजेस का मानना है कि रूस के पास सैनिकों की संख्या और गोला-बारूद दोनों कम हो रहा है. ऐसे में यूक्रेन पर जीत हासिल करने के लिए उसके पास सिर्फ एक हफ्ते का समय है. लेफ्टिनेंट जनरल बेन होजेस ने कहा कि रूस अब गंभीर मुसीबत में फंसने वाला है. अमेरिका जनरल ने इराक और अफगानिस्तान युद्ध में हिस्सा लिया हुआ है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story