विश्व

गाजा डील में अहम भूमिका निभाने वाले बहबाह का दावा, 'भारी हथियार सौंपने को तैयार हमास'

jantaserishta.com
3 Nov 2025 5:29 PM IST
गाजा डील में अहम भूमिका निभाने वाले बहबाह का दावा, भारी हथियार सौंपने को तैयार हमास
x
नई दिल्ली: इजरायल-हमास के बीच गाजा सीजफायर की मध्यस्थता करने वाले फिलीस्तीनी-अमेरिकी बिजनेसमैन और अरब अमेरिकन शांति समिति के अध्यक्ष बिशारा बहबाह ने दावा किया है कि हमास भारी हथियार सौंपने को तैयार हैं।
हमास के साथ बातचीत में मदद करने वाले बहबाह ने सऊदी अखबार 'अशरक अल-अवसात' से इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि हमास ने भारी हथियार सौंपने के विचार को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है।
उन्होंने आगे कहा कि व्हाइट हाउस ने भी हमास के इस रुख पर सहमति जतानी शुरू कर दी है। वाशिंगटन ने गाजा युद्ध करने की दिशा में इसे सकारात्मक माना है। बहबाह ने दावा किया कि अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों से बात हुई है और संभावना है कि हमास को "आत्मरक्षा के लिए" हथियार रखने की इजाजत दी जा सकती है।
व्हाइट हाउस के अधिकारियों और हमास नेताओं दोनों के साथ करीबी संपर्क बनाए रखने वाले बहबाह का मानना ​​है कि यूएस पिछले महीने एक अमेरिकी योजना के तहत हुए गाजा संघर्ष विराम समझौते को टूटने नहीं देगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि "फिलिस्तीनियों का जबरन विस्थापन एजेंडे में नहीं है।"
समझौते के पहले चरण के तहत, हमास ने फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई के बदले में इजरायल को 20 बंधक सौंप दिए हैं। 17 बंधकों के अवशेष भी लौटा दिए। बहबाह की मानें तो सौंपे गए शव (अवशेष) में 15 इजरायली, एक नेपाली और एक थाई नागरिक के हैं जबकि लॉजिस्टिक कारणों से और शवों का पता लगाने में मुश्किल आ रही है।
बहबाह के मुताबिक, हमास ने वादा किया है कि वह "गाजा में नए हथियार न तो बनाएगा और न ही स्मगल करेगा।" हालांकि, इजरायल का कहना है कि निःशस्त्रीकरण में गाजा के टनल नेटवर्क को खत्म करना भी शामिल होना चाहिए। इजरायल के अनुसार उसकी लंबाई लगभग 350 किलोमीटर है। तो बहबाह ने कुछ संदेह जताते हुए कहा, "इजरायल का दावा है कि उसने इसका 60 फीसदी हिस्सा खत्म कर दिया है, लेकिन असली आंकड़ा किसी को नहीं पता, यहां तक ​​कि हमास को भी नहीं।" हालांकि बहबाह जो कह रहे हैं उस दावे की पुष्टि अभी किसी भी पक्ष ने नहीं की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story