विश्व

अजब गजब: 25 साल की उम्र मां बनने की कोशिश कर रही थी महिला, X-ray हुआ तो पता चला...

Rounak Dey
16 March 2021 11:41 AM IST
अजब गजब: 25 साल की उम्र मां बनने की कोशिश कर रही थी महिला, X-ray हुआ तो पता चला...
x
हालांकि, उसके पास पुरुषों के वाई गुणसूत्र हैं, जो कि बताता है कि पिंगपिंग आनुवंशिक रूप से एक पुरुष है।

शादी के बाद दुनिया की हर लड़की की ईच्छा होती है कि वो मां बन जाए। मां बनना उनके लिए जीवन की सबसे बड़ी खुशी होती है। इसी तरह से चीन में 25 साल की एक महिला जो कि काफी समय से मां बनने की कोशिश कर रही थी। अपने टखने की चोट के लिए जब वो डॉक्टर के पास गई और उसका एक्स-रे किया गया तो पता चला कि वो महिला नहीं, पुरुष है।

दरअसल, चीन की रहने वाली 25 साल की यह महिला लगभग एक साल से मां बनने की कोशिश कर रही थी। इस बीच महिला अपने चोटिल टखने के एक्स-रे के लिए डॉक्टर के पास गई थी। एक्स-रे देखने के बाद डॉक्टर ने बताया कि वह पुरुष है और उसकी हड्डियों का विकास नहीं हुआ है।
डॉकटर की बात सुन महिला हैरान थी। हालांकि, डॉक्टर किसी तरह से उसे यह समझाने में सफल रहे कि वो महिला नहीं बल्कि एक पुरुष है। महिला पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत की रहने वाली है और उसका नाम पिंगपिंग है।
पिंगपिंग 25 साल से एक महिला के रूप में रह रही थी और उसने पिछले साल ही शादी की थी। डॉक्टरों ने उसे बताया कि उसके पास कोई गर्भाशय या अंडाशय नहीं है। हालांकि, उसके पास पुरुषों के वाई गुणसूत्र हैं, जो कि बताता है कि पिंगपिंग आनुवंशिक रूप से एक पुरुष है।


Next Story