विश्व

बांग्लादेश की औसत लाइफ एक्सपेक्टेंसी बढ़कर 72.4 वर्ष हुई

Rani Sahu
14 Jun 2023 11:20 AM GMT
बांग्लादेश की औसत लाइफ एक्सपेक्टेंसी बढ़कर 72.4 वर्ष हुई
x
ढाका (आईएएनएस)| बांग्लादेश में साल 2022 में औसत लाइफ एक्सपेक्टेंसी (जीवन प्रत्याशा) 72.4 साल तक पहुंच गई है। देश की राष्ट्रीय सांख्यिकी एजेंसी ने यह खुलासा किया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (बीबीएस) ने अपनी 'बांग्लादेश सैंपल वाइटल स्टैटिस्टिक्स 2022' रिपोर्ट में कहा कि यह आंकड़ा वर्ष 2021 में 72.3 साल से थोड़ा ऊपर है।
रिपोर्ट के अनुसार, पुरुषों के लिए जीवन प्रत्याशा में 2021 में 70.6 वर्ष की तुलना में 2022 में 70.8 वर्ष हो गई है। महिलाओं के लिए जीवन प्रत्याशा 2022 में बढ़कर 74.2 वर्ष हो गई, जबकि 2021 में यह 74.1 साल थी।
हालांकि, देश की शिशु मृत्यु दर में 2022 में वृद्धि हुई है। पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर 2021 में प्रति 1,000 पर 28 से बढ़कर 2022 में 31 हो गई।
इसके अतिरिक्त, एक वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर में भी वृद्धि देखी गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी ने पिछले दशकों में इस क्षेत्र में हासिल की गई कुछ उपलब्धियों को मिटा दिया है।
--आईएएनएस
Next Story