
x
ओटावा (आईएएनएस)| कनाडा में अल्बर्टा-ब्रिटिश कोलंबिया सीमा पर एक पहाड़ी स्की रिसॉर्ट के पास हुए हिमस्खलन में तीन विदेशी नागरिकों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कुल दस लोग हिमस्खलन की चपेट में आ गए, जिनमें एक गाइड को छोड़कर सभी विदेशी नागरिक थे।
सीटीवी न्यूज ने पुलिस के हवाले से कहा कि कुछ गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है।
पुलिस ने कहा कि पीड़ित पैनोरमा माउंटेन रिजॉर्ट के पास हेली-स्कीइंग कर रहे थे, जब हिमस्खलन हुआ और बचाव के प्रयास किए गए।
ग्लोबल न्यूज के अनुसार, जर्मनी में एक नगर पालिका के मेयर ने गुरुवार को कहा कि कनाडा में हिमस्खलन के बाद उनके कम्युनिटी के तीन लोगों की मौत हो गई।
कनाडाई हिमस्खलन केंद्र के अनुसार, कनाडा में हर साल औसतन 10 हिमस्खलन से संबंधित मौतें होती हैं, इनमें से अधिकांश मामले ब्रिटिश कोलंबिया और पश्चिमी अल्बर्टा से सामने आते हैं।
इस सीजन में अब तक ब्रिटिश कोलंबिया हिमस्खलन में 12 लोगों की मौत हो चुकी है।
Tagsकनाडाकनाडा न्यूज़हिमस्खलनविदेशी नागरिकों की मौतमौतcanadacanada newsavalancheforeign nationals killeddeath
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





