विश्व

हिमस्खलन से 3 की मौत, 12 घायल

jantaserishta.com
7 May 2023 11:20 AM IST
हिमस्खलन से 3 की मौत, 12 घायल
x

DEMO PIC 

घायलों का लोकल हेल्थ पोस्ट में इलाज चल रहा है।
काठमांडू (आईएएनएस)| नेपाल के मुगु जिले में हिमस्खलन की एक और घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। एक स्थानीय अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जुमला जिले के कुल 15 लोग कैटरपिलर फंगस यार्सागुम्बा की तलाश में मुगु गए थे, लेकिन वे शनिवार को हिमस्खलन की चपेट में आ गए।
पतरासी ग्रामीण नगर पालिका के अध्यक्ष पूर्णा सिंह बोहोरा ने शिन्हुआ को बताया, सभी 15 लोग हिमस्खलन में दब गए, जिसमें तीन की जान चली गई, बाकि घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि घायलों का लोकल हेल्थ पोस्ट में इलाज चल रहा है। मुगु के मुख्य जिला अधिकारी मोहन बहादुर थापा ने कहा कि बचाव अभियान के लिए सुरक्षाकर्मियों की एक टीम भेजी गई है, लेकिन बर्फबारी के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में रुकावटें आ रही हैं। यह नेपाल में सबसे दूरस्थ जिले के रूप में जाना जाता है।
उन्होंने सिन्हुआ को बताया, घटना स्थल जिला मुख्यालय से दो दिन की पैदल दूरी पर है। हमारी बचाव टीम अभी तक वहां नहीं पहुंची है।
इससे पहले 2 मई को, पश्चिमी नेपाल के दारचुला जिले में एक हिमस्खलन में यार्सागुम्बा के पांच लोगों की मौत हो गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story