विश्व

हिमस्खलन से 10 लोगों की मौत

jantaserishta.com
16 Feb 2023 9:03 AM IST
हिमस्खलन से 10 लोगों की मौत
x
दुशान्बे (आईएएनएस)| ताजिकिस्तान में हिमस्खलन में 10 लोगों की मौत हो गई। आपात स्थिति और नागरिक सुरक्षा समिति ने यह जानकारी दी। ताजिकिस्तान के पूर्वी गोर्नो-बदख्शां क्षेत्र की राजधानी खोरोग में बुधवार को भारी हिमपात से आठ लोगों की मौत हो गई और 22 घर तबाह हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि हिमस्खलन के कारण क्षेत्र में ब्लैकआउट भी हुआ। देश की राजधानी दुशांबे के पास एक हिमस्खलन में दो और लोग मारे गए। कई कारें राजमार्ग पर दब गईं।
स्थानीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि हिमस्खलन का खतरा 19 फरवरी तक रहेगा।
गौरतलब है कि 93 प्रतिशत पर्वतीय भू-भाग वाला देश ताजिकिस्तान हिमस्खलन और पर्वतीय जलधारा जैसी प्राकृतिक आपदाओं के प्रति संवेदनशील है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story