
x
DEMO PIC
कैनबरा (आईएएनएस)| ऑस्ट्रेलिया के सबसे पुराने कोयले से चलने वाले बिजली संयंत्र लिडेल पावर स्टेशन को लगभग 52 साल के संचालन के बाद बंद कर दिया गया है। यह पावर स्टेशन देश में न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) राज्य में स्थित है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के बिजली जनरेटर और रिटेलर एजीएल ने एक बयान जारी कर कोयले से चलने वाले बिजली संयंत्र के बंद होने की पुष्टि की। बयान में यह भी कहा कि साइट को 500 मेगावाट ग्रिड-स्केल बैटरी सहित एक औद्योगिक नवीकरणीय ऊर्जा केंद्र में बदला जाएगा।
एजीएल के मुख्य परिचालन अधिकारी मार्कस ब्रोखोफ ने खुलासा किया कि विध्वंस की प्रक्रिया 2024 की शुरुआत में शुरू होगी और इसे पूरा होने में लगभग दो साल का वक्त लग सकता है।
ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फाइनल यूनिट को शुक्रवार सुबह पहले ही बंद कर दिया गया था, लेकिन इसे पूरी तरह से बंद होने में कई घंटे लग गए।
Tagsऑस्ट्रेलियासबसे पुराना कोयला आधारित बिजली संयंत्र बंदबिजली संयंत्रबिजली संयंत्र बंदoldest coal based power plant closedpower plantpower plant closedAustralia
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





