विश्व

संसद में महिला कर्मचारी के साथ हुए दुष्कर्म के आरोप पर अस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने माफी मांगी

Neha Dani
16 Feb 2021 5:15 AM GMT
संसद में महिला कर्मचारी के साथ हुए दुष्कर्म के आरोप पर अस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने माफी मांगी
x
महिला ने आरोप लगाया था कि एक सहकर्मी ने देश की संसद में उसके साथ दुष्कर्म किया था।

ऑस्ट्रेलिया की संसद में महिला कर्मचारी के साथ हुए दुष्कर्म के आरोप पर प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने मंगलवार को माफी मांगी और गहन जांच का वादा किया। महिला ने आरोप लगाया था कि एक सहकर्मी ने देश की संसद में उसके साथ दुष्कर्म किया था।

महिला ने आरोप लगाया कि मॉरिसन की सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी के लिए काम करने वाले एक शख्स ने उसके साथ मार्च 2019 में रक्षा मंत्री लिंडा रेनॉल्ड्स के कार्यालय में दुष्कर्म की घटना को अमंजाम दिया था। उसने स्थानीय मीडिया को बताया कि उसने उस साल अप्रैल की शुरुआत में पुलिस को इस बात की जानकारी दी थी, लेकिन उसने अपने कैरियर को देखते हुए औपचारिक शिकायत न करने का फैसला किया।
पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने अप्रैल 2019 में शिकायतकर्ता से बात की थी, लेकिन उसने औपचारिक शिकायत नहीं करने का फैसला किया। तब महिला ने दुष्कर्म के बारे में रेनॉल्ड्स कार्यालय के वरिष्ठ कर्मचारी को बताया था। रेनॉल्ड्स ने भी सोमवार को पुष्टि की कि उसे पिछले साल शिकायत के बारे में बताया गया था, हालांकि उसने इनकार किया कि महिला को पुलिस शिकायत करने के खिलाफ दबाव डाला गया था।
मॉरिसन ने मंगलवार को महिला से माफी मांगी और जांच का वादा किया। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि इस स्थान पर काम करने वाली हर महिला सुरक्षित रहे। मॉरिसन ने कहा कि उन्होंने कार्यस्थल की शिकायतों से निपटने के लिए कैबिनेट अधिकारी स्टेफनी फोस्टर को नियुक्त किया है।


Next Story