विश्व

3.7 मिलियन डॉलर की ड्रग्स तस्करी, एक गिरफ्तार

jantaserishta.com
28 March 2023 4:11 PM IST
3.7 मिलियन डॉलर की ड्रग्स तस्करी, एक गिरफ्तार
x
कैनबरा (आईएएनएस)| तस्मानिया स्टेट के होबार्ट हवाई अड्डे पर एक ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति को 5.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (3.7 मिलियन डॉलर) की कोकीन और मेथेम्फेटामाइन ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 32 वर्षीय व्यक्ति को तस्मानियाई पुलिस और ऑस्ट्रेलियाई फेडरल पुलिस (एएफपी) ने संयुक्त रूप से सोमवार रात गिरफ्तार किया।
बयान के अनुसार, जब पुलिस अधिकारी आने वाले यात्रियों पर ड्रग स्क्रीनिंग कर रहे थे, तो उस व्यक्ति के कब्जे में कुछ होने का संकेत मिला। शख्स के सामान की तलाशी लेने पर पुलिस को 2 किलो कोकीन और 3.5 किलो मेथेम्फेटामाइन मिला।
वह आदमी, जो हाल ही में सिडनी से आया था, उसे होबार्ट पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ गई है। व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है और उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story